{"_id":"69e7d6e0dc0b3098da0a1d43","slug":"the-girlfriends-family-first-held-the-mother-and-son-hostage-then-arranged-their-marriage-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-134463-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रेमिका के परिजनों ने पहले मां-बेटे को बंधक बनाया, फिर निकाह कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रेमिका के परिजनों ने पहले मां-बेटे को बंधक बनाया, फिर निकाह कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरी। शादी की जिद लेकर मुरादाबाद जिले के निवासी प्रेमी के घर पहुंची युवती को उसके घर पहुंचाने गए युवक व उसकी मां को युवती के परिजनों ने पहले बंधक बना लिया और बाद में युवक के साथ युवती का निकाह करा दिया। मंगलवार को युवक की मां ने तहरीर देकर बेटे को छुड़ाने की गुहार लगाई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मुरादाबाद जिले के एक युवक से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात युवती परिजनों को सोता छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई। युवती को देखकर प्रेमी युवक व उसके परिजन हैरत में आ गए। सोमवार की सुबह युवक व उसकी मां युवती को लेकर उसके घर पहुंचे तो युवती के परिजनों ने मां-बेटे को कमरे में बंधक बना लिया। बाद में रात में ही युवती का निकाह प्रेमी युवक से करा दिया। युवक की मां ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके बेटे को असमोली के गांव में कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है। मां ने कार्रवाई कर बेटे को छुड़ाने की गुहार लगाई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X