सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Buy and sell goods with bill Chemist: Pooran Chandra

बिल सहित माल खरीदें और बेचें केमिस्ट : पूरन चंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Buy and sell goods with bill Chemist: Pooran Chandra
विज्ञापन
संभल। केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के सहायक आयुक्त औषधि पूरन चंद्र ने कहा कि केमिस्टों को मेडिकल साफ सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। बिल सहित माल खरीदने, बेचना के साथ-साथ ग्राहकों से शालीन और सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए।
Trending Videos

मुरादाबाद मार्ग पर स्थित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सहायक आयुक्त औषधि पूरन चंद्र ने केमिस्टों की प्रत्येक समस्या का निदान व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी करने की बात कही। केमिस्टों की समस्याएं सुनकर समाधान भी किया। जिला औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने मेडिकल पर कैमरा लगाने, एक युद्ध नशे के विरुद्ध तथा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश जैसे अभियानों में सहयोग को सराहनीय एवं प्रेरणादाई बताया। केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन श्याम शरण शर्मा ने अधिकारियों के मृदु व्यवहार, अच्छे कार्य एवं केमिस्टों के साथ अपेक्षित सहयोग और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंकुश कुमार त्यागी, प्रियरत्न आर्य, अनिल कुमार अग्रवाल, अवधेश कुमार वार्ष्णेय, राहिल भारतीय, मो. नसीम, सत्यवीर सिंह पाल, प्रवीन गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने तथा संचालन शाहनवाज आलम एवं पुनीत त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed