सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Academic calendar released, sports and digital education will get a boost

Sambhal News: शैक्षिक कैलेंडर जारी, खेलकूद और डिजिटल पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Academic calendar released, sports and digital education will get a boost
विज्ञापन
चंदौसी। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। इस बार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
Trending Videos



नए शैक्षिक सत्र के साथ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार इस बार पढ़ाई को अधिक प्रभावी और डिजिटल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी कैलेंडर में कक्षा 6 से 8 तक प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर के अनुसार अप्रैल माह में 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नया सवेरा सत्र का आयोजन और कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साप्ताहिक आकलन मैंने सीख लिया को भी लागू किया जाएगा। छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों से फोन पर संपर्क करने और जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा 6 से 8 में विज्ञान विषय के अंतर्गत विज्ञान निर्माण गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। महापुरुषों की जयंती, शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस जैसे कार्यक्रम भी विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। बीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed