सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If SP responds, it will be difficult for BJP members to leave: Burke

Sambhal News: सपा ने जवाब दिया तो भाजपाइयों को निकलना मुश्किल हो जाएगाः बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
If SP responds, it will be difficult for BJP members to leave: Burke
विज्ञापन
संभल। विवादित पोस्टर लगाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह एक सोची समझी साजिश है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
Trending Videos

बुधवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में धुरंधर फिल्म के नाम पर जो पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें अखिलेश यादव के शासनकाल को ल्यारी राज के रूप में दर्शाया गया है। यह एक गुमराह करने का प्रयास है। सांसद ने आगे कहा कि यदि सपा ने भी इसी अंदाज में जवाब देना शुरू किया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को भी किसी नेता की छवि खराब करने का अधिकार नहीं है और ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed