{"_id":"69d6bbd98b39c8265d06c353","slug":"ten-crores-went-down-the-drain-tanks-remained-dry-even-after-paying-taxes-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134012-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दस करोड़ गए पानी मेंं, टैक्स देने के बाद भी सूखी पड़ीं टंकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दस करोड़ गए पानी मेंं, टैक्स देने के बाद भी सूखी पड़ीं टंकियां
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला गैरतपुरा में पेजयल योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ, फिर भी योजना परवान नहीं चढ़ी। पानी की टंकी टपकने के साथ ही पाइप लाइन में लीकेज है। पानी नहीं मिलने के बावजूद लोग वाटर टैक्स अदा कर रहे हैं।
वर्ष 2009 में मोहल्ला गैरतपुरा में 30 लाख क्यूसेक क्षमता की पानी की टंकी तैयार की गई थी। इस टंकी से मोहल्ला गैरतपुरा, दीपा सराय, हिंदूपुरा खेड़ा, तुर्तीपुर इल्हा आदि का पेयजल आपूर्ति होनी थी। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही घरों में कनेक्शन दिए गए। उम्मीद थी कि करीब 40 हजार की आबादी को पेयजल मिलेगा लेकिन यह उम्मीद टूट गई। पानी की टंकी टपकने लगी और पानी छोड़ने पर जगह-जगह से पाइप लाइन लीकेज होने लगी।
लोगों को पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल सका। ऐसी स्थिति में लोगों ने घरों में सबमर्सिबल लगवाए हैं। जलस्तर नीचे जाने की वजह से दूषित पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह नगर पालिका को वाटर टैक्स अदा कर रहे हैं, फिर भी पेयजल योजना के तहत पानी नहीं मिल पाया है। जिसके चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संभल पुनर्गठन पेयजल योजना में प्रस्ताव पास होने के साथ ही टेंडर हो चुका है। पाइप लाइन को लेकर कार्य होना है। जिस क्षेत्र के 200 मीटर रेडियस में हैंडपंप, शीतल जल प्याऊ हो और पालिका पेयजल साधन मुहैया करा रही है तो लोगों को वाटर टैक्स देना ही पड़ता है।
- हिमांशु, जेई जल विभाग नगर पालिका संभल
Trending Videos