{"_id":"698e2d7f3d5d00a199045868","slug":"candidates-will-have-to-write-their-roll-number-on-every-page-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-132155-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परीक्षार्थियों को हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परीक्षार्थियों को हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 77 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरु होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर रोल नंबर व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अंकित करना होगा।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को इसे अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली बार मुख्य एवं सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिकाओं में पृष्ठ संख्या का मुद्रण होगा और साथ ही पहली बार प्रश्नपत्र में केंद्रवार कोडिंग भी होगी।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य होगा और उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका के अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान संबंधी कोई चिह्न नहीं बना सकते। बताया कि इस बार नियम बेहद सख्त किए गए हैं। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों व परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को गेट के पास एक बॉक्स में सुरक्षित रखवाया जाएगा।
0000
सघन तलाशी के बाद ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला अध्यापक द्वारा ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों के परिचय पत्र की जांच भी की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी अध्यापक, कक्ष निरीक्षक, आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक का पाल्य परीक्षा में शामिल हो रहा है, तो उसे परीक्षा कार्य से विरत करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
0000
किसी भी समस्या के लिए बोर्ड से पा सकते हैं मदद
परीक्षा अवधि में छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर-18001806607 और 18001806608 सक्रिय किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का हेल्पलाइन नंबर-18001805310 और 18001805312 रहेगा। इसके अलावा, ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप नंबर-9250758324 के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हर पेज पर रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका क्रमांक लिखने से यह सुनिश्चित होगा कि जिस भी परीक्षार्थी की कॉपी है, वही रहेगी। इसे कोई बदल नहीं सकेगा। गड़बड़ी की आशंका ही खत्म हो जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश दिया है।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस, संभल
Trending Videos