सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Guaranteed purchase of crops at one and a half times the cost

Sambhal News: फसलों की लागत से डेढ़ गुना पर खरीद की दी जाए गारंटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guaranteed purchase of crops at one and a half times the cost
विज्ञापन
संभल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तराई किसान यूनियन और आल इंडिया खेत मजदूर संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर फसलों के लिए लागत से डेढ़ गुना दर पर खरीद की गारंटी दिए जाने सहित कई मांगें उठाईं।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को तराई किसान यूनियन और आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामानुज को सौंपा गया। जिसमें दिल्ली किसान आंदोलन के समय किसानों से किए गए वादे के अनुरूप फसलों के लिए लागत से डेढ़ गुना दर पर खरीद की गारंटी दिए जाने, विद्युत विधेयक 2025 वापस लिए जाने, बीज विधेयक 2025 वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अमेरिका के साथ कृषि व डेयरी उत्पादों के संबंध में की गई डील निरस्त की जाए। कृषि बाजार के प्रस्तावित मसौदे को वापस लिया जाए। किसान खेत मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाने, ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुनिश्चित किए जाने, श्रमिक वर्ग विरोध चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग उठाई।
इस दौरान तराई किसान यूनियन के प्रदेश सचिव रफी खान, जिलाध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान, नवाब खान, हाजी जर्रार, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, विशेष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed