फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case registered against five individuals for allegedly removing boundary markers after land measurement.

Sambhal News: पैमाइश के बाद ठियाबंदी उखाड़ने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five individuals for allegedly removing boundary markers after land measurement.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र में पैमाइश के बाद चिह्नित की गई दो बीघा भूमि पर कब्जा करने के मामले में संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी के आदेश पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रैक्टर से जुताई कर पक्की ठियाबंदी उखाड़ दी और विरोध करने पर धमकी भी दी।
विज्ञापन


संभल रोड बहजोई निवासी रामप्रकाश पहलवान ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उनकी दो बीघा भूमि पर वर्ष 2024 से विवाद चल रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई थी। इसके बाद 17 अप्रैल को दोनों पक्षों की मौजूदगी में लेखपाल ने पक्की ठियाबंदी भी करा दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 जुलाई को दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और पक्की ठियाबंदी उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद भूमि की जुताई कर उस पर जबरन कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष के परिजन मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पैमाइश के बाद लगाई गई पक्की ठियाबंदी उखाड़कर भूमि पर अवैध कब्जा करने और धमकी देने के आरोप में संभल रोड, बहजोई निवासी नरेंद्र कुमार, दीपेंद्र कुमार, नवरत्न, विवेक और आयुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed