{"_id":"6a6fa743ae3b96fa000940ba","slug":"differently-abled-youth-dies-after-being-hit-by-link-express-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131495-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आकर दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आकर दिव्यांग युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शौच के लिए गए दिव्यांग युवक की लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेम नगर कॉलोनी निवासी दिव्यांग गौरव शर्मा (40) रविवार की सुबह छह बजे करीब कालोनी के बाद चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक के पास शौच के लिए गया था। परिजनों के मुताबिक उसकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही थी। उसी समय मुरादाबाद जा रही लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आकर गौरव की मौत हो गई। उसी समय वहां से गुजर रही कालोनी की एक बच्ची की नजर पड़ी तो उसने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
मौत की सूचना पर परिजन रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे। पता लगने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के भाई अमित शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली के निवासी है। दो माह पूर्व प्रेम नगर कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। बताया कि गौरव का 19 साल की आयु में एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें तीन माह वह कोमा में रहा था। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि दिव्यांग युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।