फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Performed *Jalabhishek* at major temples during the monthly *Parikrama*.

Sambhal News: मासिक परिक्रमा के साथ प्रमुख मंदिरों में किया जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Performed *Jalabhishek* at major temples during the monthly *Parikrama*.
संभल। चौबीस कोसी मासिक परिक्रमा समिति के तत्वाधान में रविवार को सावन माह की मासिक 68 तीर्थ व 19 कूपों की परिक्रमा श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

रविवार सुबह श्रद्धालु श्री वंशगोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक पहुंचे, जहां पवित्र तीर्थ और पौराणिक कदंब वृक्ष की परिक्रमा करने के बाद भगवान महादेव की भव्य आरती करके यात्रा का शुभारंभ किया गया। परिक्रमा भुवनेश्वर तीर्थ पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से रुद्राष्टकम का पाठ किया। इसके बाद परिक्रमा फिरोजपुर स्थित मां चामुंडा के थान से होती हुई नैमिषारण्य तीर्थ स्थित सिद्ध समाधि बाबा क्षेमनाथ धाम पहुंची।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने तीर्थ की परिक्रमा कर बाबा क्षेमनाथ की आरती की। इसके उपरांत यात्रा भवानीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालु चंदायन स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन करके सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं धर्म की उन्नति की कामना की। अंत में श्रद्धालु पुनः श्री वंशगोपाल मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भगवान के समक्ष सामूहिक प्रार्थना एवं आरती के साथ मासिक परिक्रमा का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जसपाल सिंह, अंकित अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, राहुल रुद्र शर्मा, विकास वर्मा, ऋषभ, राजू टेंट, आशीष गुप्ता, अंशु, प्रिया अग्रवाल, सत्येंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज आदि रहे।

गंगा जलाभिषेक अभियान शुरू
संभल। चौबीस कोसी परिक्रमा समिति द्वारा रविवार से सावन मास के विशेष गंगा जलाभिषेक अभियान शुरू किया गया। इस क्रम में श्री वंशगोपाल तीर्थ, भुवनेश्वर मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, भवानीपुर शिव मंदिर, पापमोचन तीर्थ तथा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में पावन गंगाजल से अभिषेक किया गया। समिति के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक सावन मास में संभल के समस्त प्राचीन तीर्थों एवं देवस्थलों पर गंगा जलाभिषेक कर उन्हें पुनः जागृत एवं गौरवशाली स्वरूप में स्थापित करने की प्रार्थना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed