फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after falling off bike due to jolt on sunken road.

Sambhal News: धंसी सड़क पर बाइक का लगा झटका, गिरकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike due to jolt on sunken road.
बहजोई। हाईवे पर धंसी सड़क के कारण गुजरती बाइक को तेज झटका लगा। नतीजे में बाइक पर बैठीं थाना धनारी के गांव बगढैर निवासी रफीकन (45) की मौत हो गई। उनकी सास जमीला घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित गांव लहरावन के पास पुल के निकट हुआ। गांव धनारी निवासी नवाब अली के मुताबिक, उसकी मौसी जमीला अपने बेटे की पत्नी रफीकन के साथ बाइक से चंदौसी क्षेत्र के गांव गुलड़िया स्थित रिश्तेदारी में गमी में जा रहे थे। बाइक रफीकन का बेटा तसलीम चला रहा था। लहरावन के निकट हाईवे पर कुछ हिस्से में सड़क धंसी होने से बने गड्ढे में पहिया जाते ही बाइक उछलकर गई।
विज्ञापन

इससे रफीकन व जमीला बाइक से गिर गई ओर गंभीर घायल हो गईं। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी में लाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने रफीकन को मृत घोषित कर दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की ओर से किसी भी कार्रवाई कराने से इन्कार किया गया। इसके बाद परिजन महिला के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed