{"_id":"69f5055c26493752c200c38d","slug":"case-registered-against-seven-including-village-head-for-injuring-father-and-son-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-134867-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता-पुत्र को घायल करने में ग्राम प्रधान समेत सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता-पुत्र को घायल करने में ग्राम प्रधान समेत सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला खोकर में सोमवार शाम पिता-पुत्र से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी रोजगार सेवक के पिता मूलचंद ने तहरीर में कहा कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह चौराहे पर जा रहे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने परिजनों के साथ उन्हें रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटे भारत सिंह के साथ भी मारपीट की गई।
सूचना पर पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मौके की जांच की। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि रोजगार सेवक के परिजन पहले भी विवाद कर चुके हैं और सोमवार को उन्होंने ही गाली-गलौज व मारपीट की। उनका कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान मुकेश, रूप किशोर, कल्लू, नरेश, अखिलेश, प्रमोद और मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos