{"_id":"6148dc2f8ebc3e039b13c9e5","slug":"chief-minister-will-address-the-public-meeting-in-sambhal-today-sambhal-news-mbd4033796149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आज संभल में, जनसभा को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आज संभल में, जनसभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

कैलादेवी मंदिर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेते कमिश्नर मुरादाबाद और डीआईजी।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। मुख्यमंत्री मंगलवार को संभल जिले के मुजाहिदपुर गांव के कैलादेवी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा स्थल से 275 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा।
रविवार को सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी शलभ माथुर पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र से सुरक्षा से लेकर जानकारी की। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उच्च अधि कारियों ने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। जिससे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कोई कमी न रह जाए।
वहीं मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा 15 सितंबर की रात से हुई थी। संभावित दौरे की जानकारी जिला प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में सभी विभाग के प्रमुख जुट गए। लोकनिर्माण विभाग की ओर से भी मुजाहिदपुर और कैलादेवी मंदिर को जाने वाली सड़कों को दुरुस्त कराने का काम किया गया है।
यह सभी कार्य चार दिन में पूरे किए गए हैं। कैलादेवी धाम के नजदीक बने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को संवारा गया है। 2013 में इस गेस्ट हाउस का शिलान्यास सपा के कैबिनेट मंत्री रहे शिव पाल सिंह यादव ने किया था। ग्रामीणों के अनुसार इस गेस्ट हाउस के तैयार होने के बाद कभी नहीं खोला गया। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना से पहले इस गेस्ट हाउस में घास उगी हुई थी। अब संवारा गया है। वहीं अस्थाई गो आश्रय स्थल को व्यवस्थित किया गया है। कई कई लोग गोवंश की सेवा करने में जुटे हैं।
दिल्ली से आए हैं सजावट के लिए फूल
मंदिर की सजावट और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दिल्ली से फूल आए हैं। जबकि टेंट, लाइट और साउंड की व्यवस्था मेरठ से की गई है। जिस जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे वहां करीब एक हजार कुर्सी लगाई हैं। जिसमें वीआईपी, लाभार्थी और आम जनता बैठेगी। पीएसी और पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा कर्मी भी जनसभा स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे। 200 मीटर तक कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

Trending Videos