सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Driver dies under suspicious circumstances

Sambhal News: चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Driver dies under suspicious circumstances
विज्ञापन
चंदौसीशंभल)। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी राहुल (30) बहजोई स्थित ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय में तैनात एई रामगोपाल बंसल का चालक था। मंगलवार की रात वह अधिकारी के साथ ही लखनऊ से लौटे थे। बुधवार को सुबह 10 बजे वह अपने कार्यालय पहुंचे। दोपहर एक बजे उसने एई से तबीयत खराब होने की बात कही और गाड़ी लेकर घर के लिए निकल गए। दोपहर करीब दो बजे गांव के पास ही खेत पर काम कर रहे गांव के ही अरविंद ने गाड़ी खड़ी देखी। पास जाकर देखा तो उसमें राहुल बदहवास पड़े हुए थे। उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed