सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Elder brother killed girl for falling in love with a boy from another community

बहन को मार डाला: लड़की दूसरे समुदाय के युवक से करती थी प्यार, हत्या कर भाई बोला- बहुत समझाया लेकिन नहीं मानी

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

19 वर्षीय रूप जहां की उसके भाई जानेआलम ने गला दबाकर हत्या कर दी। वह दूसरे समुदाय के प्रेमी संग गई थी, जिसे परिजन वापस लाए थे। आरोपी भाई ने जुर्म कबूल किया।

Elder brother killed girl for falling in love with a boy from another community
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 साल की रूप जहां की उसके बड़े भाई जानेआलम ने चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। रूप जहां दूसरे समुदाय के प्रेमी युवक के साथ बुधवार को चली गई थी। परिजन किसी तरह उसको बृहस्पतिवार की सुबह घर ले आए और रात करीब 9 बजे भाई ने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी भाई ने ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Trending Videos

आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि गांव में उनकी बहन के इस कदम से काफी बदनामी हो रही थी। इसलिए हत्या कर दी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में शामिल दूसरे लोगों की साजिश की भी छानबीन की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर घटना की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह असमोली थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 साल की रूप जहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग था। प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सख्ती कर दी थी। बुधवार को किसी तरह युवती असमोली थाने पहुंच गई थी। जहां परिजनों से जान का खतरा बताया था और बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही थी। जिसके बाद प्रेमी युवक अपने साथ अमरोहा निवासी अपनी रिश्तेदार के घर युवती को ले गया गया था। 

बृहस्पतिवार की सुबह गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ युवती के परिजन अमरोहा के गांव निवासी युवक के रिश्तेदार के घर पहुंच गए और युवती को किसी तरह साथ ले गए। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने कहा था कि गांव में बदनामी हो रही है। कुछ समय बाद शादी कर देंगे फिर किसी दूसरी जगह जाकर रह लेना।

इस हवाले के बाद युवती परिजनों के साथ घर आ गई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया है कि उसके परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। इसी दौरान बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी का कहना है कि इस घटना में जिस जिस की साजिश सामने आएगी। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बहुत समझाया लेकिन नहीं मानी, बदनामी हो रही थी, इसलिए कर दी हत्या
रूप जहां के बड़े भाई ने पुलिस के सामने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी कुछ समय पहले हो गई थी। इसके बाद से लगातार समझाया लेकिन दूसरे समुदाय के युवक के साथ ही रहने की जिद करती थी। बुधवार को घर से ही चली गई। इससे गांव में काफी बदनामी हो गई थी। इसलिए हत्या करनी पड़ी। रूप जहां अपने तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी।

युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में जिस-जिस की भूमिका सामने आएगी। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed