{"_id":"6a3aeaa595d87455dc0ef875","slug":"elderly-persons-body-found-at-the-doorstep-sambhal-news-c-204-1-chn1011-130381-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दरवाजे पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दरवाजे पर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गुमथल मार्ग स्थित फायर स्टेशन के सामने अशोक नगर कॉलोनी में रहने वाले वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के मुख्य गेट के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नसीरपुर नरौली के मजरा कुंवरपुर निवासी 55 वर्षीय किशनपाल वाल्मीकि पिछले करीब दस वर्षों से अशोक नगर कॉलोनी में अकेले रह रहे थे। इसकी सूचना सुबह नौ बजे नेमपाल शर्मा नामक युवक ने फोन कर पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम को भी मौके बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि किशनपाल वाल्मीकि की पत्नी टिहरी गढ़वाल स्थित प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं, जिनकी मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक के चार बच्चों में तीन लड़की एक लड़का हरिओम था, जिसकी पांच वर्ष पहले टिहरी गढ़वाल में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दो लड़कियों की शादी हो गई है तीसरी बेटी कहीं बाहर रह रही है। किशनपाल की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। वह पत्नी की मृत्यु के बाद अकेले ही यहां रह रहे थे।
थाना प्रभारी बोविंद्र कुमार ने बताया कि किशनपाल की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।