सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Grandson withdrew 2.10 lakh from grandfather's account and lost it in online gaming.

Sambhal News: दादा के खाते से 2.10 लाख रुपये निकाल ऑनलाइन गेमिंग में हार गया पोता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Grandson withdrew 2.10 lakh from grandfather's account and lost it in online gaming.
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव आर्थल निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी उल्फत सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना की विवेचना के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अमर सेन ने बताया कि उल्फत सिंह के पोते सूरज को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता लगा कि मारपीट की घटना के दौरान सूरज ने अपने दादा का मोबाइल छीन लिया था और बाद में उसी मोबाइल से यूपीआई आईडी बनाकर उनके बैंक खाते से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस के अनुसार निकाली गई धनराशि वह आनलाइन गेमिंग में हार गया।

थाना प्रभारी नरेश पाल ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी उल्फत सिंह ने पहले अपने बेटे महेंद्र और पुत्रवधू रूपवती के विरुद्ध पिछले वर्ष मई माह में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में विवेचना के दौरान अमन और सूरज के नाम भी प्रकाश में आए। उल्फत सिंह लगातार आरोप लगाते रहे कि मारपीट के दौरान उनका मोबाइल भी छीन लिया गया था और उसके माध्यम से खाते से रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मोबाइल का प्रयोग कर खाते से 2.10 लाख रुपये निकाले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बाद में मोबाइल को ठिकाने लगा दिया था। उल्फत सिंह करीब 15 वर्ष पहले रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे और गांव आर्थल में रहते हैं। उनका अपने बेटे महेंद्र से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना से शुरू हुआ मामला अब खाते से रुपये निकासी और आनलाइन गेमिंग में धनराशि गंवाने तक पहुंच गया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेश पाल ने बताया कि 2.10 हजार रुपये दादा के खाते से निकालने के आरोप में पोता सूरज को गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई करते हुए चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस विवेचना अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed