सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Exploited under the pretext of marriage; accused reneges after victim becomes pregnant.

Sambhal News: शादी का वादाकर किया शोषण, गर्भवती होने पर मुकरा आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Exploited under the pretext of marriage; accused reneges after victim becomes pregnant.
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शादी का वादा कर शोषण करने और बाद में नकदी व जेवर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक महिला की तहरीर पर बदायूं निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2018 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई और वह काम के सिलसिले में नोएडा चली गई। वहीं उसकी मुलाकात बदायूं निवासी अनिल कुमार से हुई। आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का वादा कर करीब एक वर्ष तक उसका शोषण किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया, जिसके चलते उसे मजबूरी में गर्भपात कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बीते वर्ष 19 नवंबर को उसने इस संबंध में कोतवाली चंदौसी में तहरीर दी थी। इसके बाद 24 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई और आरोपी उसके साथ रहने लगा। आरोप है कि 26 नवंबर को आरोपी उसके घर से 5400 रुपये नकद, कान के कुंडल और अन्य सामान लेकर भाग गया।
महिला का कहना है कि उसने कई बार आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने वापस आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने दोबारा पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed