फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer heading to the fields dies in road accident.

Sambhal News: खेत पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer heading to the fields dies in road accident.
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी किसान मुस्ताक (60) की सड़क हादसे में मौत हो गई। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की शाम पांच बजे उस समय हुआ जब मुश्ताक साइकिल पर सवार होकर गांव इटुउआ के जंगल में अपने खेत पर जा रहे थे। तभी गांव इटुउआ पर अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव का रविवार को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी शौकीना व पुत्र इसरार, हनीफ, इकरार, इस्तखार को छोड़कर गया है। थाना प्रभारी नितेश सहरावत ने बताया कि परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed