फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga's water level rises... flood threat looms over the-coastal areas.

Sambhal News: गंगा का जलस्तर बढ़ा... तटीय इलाकों में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises... flood threat looms over the-coastal areas.
जुनावई/गुन्नौर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। जुनावई क्षेत्र में बांध के अंदर बसे कई गांवों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस भौगोलिक स्थिति के कारण बांध के अंदर बसे नौ गांव सीधे तौर पर बाढ़ से प्रभावित होते हैं। वहीं बाढ़ की चपेट में आने वाले रघुपुर पुख्ता, बझांगी, सालिंग की मड़इयां, भावरू की मड़इयां, नरूपुरा की मड़इयां, तोतापुर, उदिया नगला, मेंगरा, नगला रुखरा पुख्ता सहित नौ गांव हैं। फिलहाल साधू मढ़ी आश्रम से करीब पचास मीटर दूर नाले में गंगा का पानी पहुंच गया है।
बाढ़ की विभीषिका से निपटने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही मोर्चा संभाल लिया है। तहसील क्षेत्र में सुरक्षा और राहत कार्यों की निगरानी के लिए 16 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने और राहत सामग्री वितरित करने के लिए आठ राहत केंद्र भी सक्रिय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नियंत्रण प्रभारी कानूनगो रनवीर सिंह ने बताया बाढ़ से निपटने के लिए सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। जबकि तहसील क्षेत्र में 16 चौकी तो आठ केंद्र बनाए गए हैं। सभी चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed