फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Election bugle sounded; Rashtriya Parivartan Dal demonstrates its strength.

Sambhal News: गूंजा चुनावी शंखनाद, राष्ट्रीय परिवर्तन दल ने दिखाई ताकत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Election bugle sounded; Rashtriya Parivartan Dal demonstrates its strength.
धनारी। डीपी फार्म पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल की जनसभा में चुनावी शंखनाद गूंजा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के युवा अध्यक्ष गगन यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। गगन यादव गुन्नौर से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीपी यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

युवा अध्यक्ष गगन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समर्थकों के नारों से डीपी फार्म परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों की मानें तो धनारी में आयोजित यह जनसभा राष्ट्रीय परिवर्तन दल की चुनावी सक्रियता का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर अपने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed