{"_id":"69d178c38425248fd101d726","slug":"father-and-son-went-missing-after-taking-pickup-on-booking-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128256-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुकिंग पर पिकअप लेकर गए पिता-पुत्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुकिंग पर पिकअप लेकर गए पिता-पुत्र लापता
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के ग्राम भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी पिता-पुत्र अपनी पिकअप गाड़ी बुकिंग पर लेकर दो मार्च को गए थे, तब से इनका कोई पता नहीं चला है। महिला ने पति व पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम मलुआ के घेर निवासी गीता देवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे गाड़ी की बुकिंग के लिए फोन आया था। पति नरेश एवं पुत्र भीमसेन पिकअप लेकर मेरठ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्ति भी थे। रात में दस बजे एक रिश्तेदार से उनकी अंतिम बार बात हुई थी, जिसमें नरेश ने बताया था कि वे लोग गढ़ टोल प्लाजा (दिल्ली रोड) पर हैं। इसके बाद से पति एवं पुत्र तथा वाहन का पता नहीं चल सका है। मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।
गीता देवी ने धनारी पुलिस और सीओ को पत्र देकर जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र भैंस लेकर अमरावती की बाजार गए थे। जहां से बुकिंग लेकर मेरठ गए थे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos