सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fellow Sanitation Workers Outraged Over Removal of Contract Staff; Go on Strike

Sambhal News: संविदा कर्मियों को हटाने पर साथी सफाई कर्मी भड़के, की हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fellow Sanitation Workers Outraged Over Removal of Contract Staff; Go on Strike
विज्ञापन
चंदौसी। चेयरमैन के निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले 22 संविदा सफाई कर्मियों को हटाने पर साथी कर्मचारी व नियमित सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारी गांधी पार्क में जमा हुए वहां जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए पालिका की कार्यशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान नवरात्र और ईद पर शनिवार को शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर नहीं उठ सके। जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

नगर पालिका परिषद चंदौसी में करीब 150 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। पिछले दिनों चेयरमैन लता वार्ष्णेय ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया तो निरीक्षण में 22 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। जिससे चेयरमैन ने सभी 22 कर्मचारियों को हटा दिया और उनकी जगह 22 नये आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली। इससे हटाए गए कर्मचारियों पर आर्थिक संकट गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार उर्फ रॉकी वाल्मीकि के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी, स्थायी सफाई कर्मचारी और डोर टू डोर सफाई कर्मचारी कंपनी बाग स्थित डोर टू डोर कर्मचारियों की कार्यशाला में एकत्र हुए और धरने पर बैठ कर जोरदार प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष रॉकी वाल्मीकि ने बताया कि चेयरमैन के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को बेवजह हटाया गया है। ये जानने की कोशिश नहीं की कि किसी की तबीयत खराब थी तो किसी को अन्य काम था। बिना नोटिस दिए हटा दिया गया। सुविधा शुल्क लेकर नये कर्मचारियों को लगाने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष का कहना है कि हटाए गए 22 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को जब तक वापस नहीं बुलाया जाता और सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2022 का पीएफ जमा नहीं किया जाता समेत अन्य मांग जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उधर सुबह नवरात्र चल रहे हैं। वहीं मुस्लिम समाज में ईद का त्योहार होने के बावजूद शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर उठाए नहीं गए। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ज्ञानप्रकाश वाल्मीकि, विजेंद्र वाल्मीकि, शिवनंदन वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, सुदीप वाल्मीकि, दारा वाल्मीकि, राजेश चौहान एडवोकेट समेत करीब 200 कर्मचारी मौजूद रहे।
-----------
आंदोलन के समर्थन में कूदी ट्रेड यूनियन कांग्रेस
चंदौसी। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में समर्थन देते हुए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस भी आंदोलन में कूद गई। जिलाध्यक्ष नंदू वाल्मीकि ने अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि जब तक हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाता और अन्य मांगे पूरी नहीं हो जातीं। आंदोलन जारी रहेगा। उधर बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद ओमप्रकाश राव ने धरना स्थल पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया। संवाद
---------
पूर्व में पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान 22 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले थे, जिन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया दिया। कुछ अधिकारियों की लापरवाही है। वह चाहते तो प्रकरण को रोक सकते थे।
अखिलेश कुमार खिलाड़ी, पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि
--------
पालिकाध्यक्ष ने बिना प्रक्रिया अपनाए 22 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को हटाने के आदेश कर दिए। जिससे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के समर्थन में स्थायी सफाई कर्मचारी भी आ गए हैं। जिस कारण शनिवार को शहर से कूड़ा नहीं उठाया जा सका।
- धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed