{"_id":"69d566d4be54deba6a03eeff","slug":"five-days-of-restlessnessscreams-after-the-body-was-found-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128365-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच दिन की बेचैनी...शव मिलने के बाद मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच दिन की बेचैनी...शव मिलने के बाद मची चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर के रहने वाले बुकिंग पर पिकअप गाड़ी लेकर गए पिता-पुत्र के शव पांचवें दिन शामली में बरामद हुए। दोनों की खोज खबर में पांच दिन से बेचैन परिजनों में शव मिलने की खबर मिलने पर चीत्कार मच गई। परिवार के लोग शव लेने के लिए देर शाम शामली रवाना हो गए।
पता हो कि मलुआ के घेर निवासी गीता देवी की ओर से रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया था कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे कहीं से गाड़ी की बुकिंग के लिए फोन आया था। इस पर पति नरेश एवं पुत्र भीमसेन अपनी पिकअप लेकर मेरठ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गाड़ी में दो अज्ञात व्यक्ति भी सवार थे, जिन्होंने गाड़ी बुक की थी। रात में दस बजे एक रिश्तेदार से उनकी अंतिम बार बात हुई थी, जिसमें नरेश ने बताया था कि वे लोग गढ़ टोल प्लाजा (दिल्ली रोड) पर हैं, उस समय गाड़ी भीमसेन चला रहा था तथा नरेश पीछे बैठे हुए थे।
इसके बाद से पति एवं पुत्र तथा वाहन का कोई भी पता नहीं चल सका है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका, मोबाइल लगातार बंद जा रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर सोमवार को एसपी कार्यालय पर गांव के तमाम लोगों के साथ ही परिवार के लोग एएसपी से मिले थे।
लापता हुए पिता-पुत्र के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल को ही रामसरन की ओर से तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस लापता पिता-पुत्र की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शामली में लोकेशन के आधार पर पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस पंजाब तक पहुंच गई, लेकिन सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार की शाम जानकारी मिली कि दो लोगों के शव शामली जिले में मिले हैं। इस पर परिवार के लोगों को पहचान के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही कहा जा सकता है कि शव किसके हैं।
-- -- -- -
पिता-पुत्र की तलाश में लगी थीं छह टीमें
पिकअप के साथ लापता पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगाई गई थीं। इसके बाद पुलिस ने शामली में दोनों शवों को बरामद कर लिया। हालांकि उनकी पिकअप को बरामद नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र की उसी दिन हत्या कर दी गई।
-- -- -- -- --
सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस द्वारा पिता पुत्र की तलाश में शिथिलता बरतने के कारण सोमवार को मृतक के भाई रामसरन व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बरेली सुनील यादव सैकड़ों ग्रामीणों को लेकर जिला कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिले और पुलिस की शिथिलता और सीडीआर उपलब्ध न होने को जानकारी दी। एएसपी के आश्वासन पर परिजन वापस आ गए। इसके बाद पुलिस की छह टीमें गठित कर पिता पुत्र की तलाश शुरू की गई थी।
Trending Videos