{"_id":"6a6bb7e00e5eda56e7096c7c","slug":"fraud-committed-under-the-pretext-of-removing-encroachment-from-land-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138317-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन से कब्जा हटवाने के नाम पर 3.89 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन से कब्जा हटवाने के नाम पर 3.89 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला गणेश कॉलोनी, काली मंदिर रोड निवासी एक वस्त्र भंडार संचालक से जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने का झांसा देकर 3.89 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सीओ स्तुति सिंह के आदेश पर बहजोई कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
गणेश कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद शर्मा ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह फरवरी 2025 को वह अपनी जमीन की पैमाइश और कब्जा हटवाने की शिकायत लेकर लखनऊ गए थे। वहां उनकी मुलाकात शिशुपाल सिंह और अजय नामक दो व्यक्तियों से हुई। दोनों ने खुद को गृह मंत्रालय का कर्मचारी बताते हुए गृह सचिव से आदेश कराकर जमीन की पैमाइश कराने, अवैध कब्जा हटवाने और खतौनी के अनुसार कब्जा दिलाने का भरोसा दिया।
आरोप है कि दोनों ने इस कार्य के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। 10 फरवरी को 70 हजार रुपये, 14 फरवरी को एक लाख रुपये, 21 फरवरी को 99 हजार रुपये तथा 11 मई 2025 को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लाख रुपये दिए। इस तरह दोनों को कुल 3.89 लाख रुपये दे दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी लगातार काम जल्द कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो जमीन की पैमाइश हुई और न ही कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन
शक होने पर उन्होंने लखनऊ जाकर गृह मंत्रालय में दोनों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम का कोई कर्मचारी वहां कार्यरत नहीं है। इसके बाद जब आरोपियों से रुपये वापस मांगे गए तो उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और जान-माल की धमकी भी दी।
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सीओ स्तुति सिंह के आदेश पर मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गांव असपुर निवासी शिशुपाल सिंह तथा लखनऊ निवासी अजय के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।