{"_id":"6a6bb809b23f0dab62061429","slug":"funeral-procession-had-to-pass-through-mud-questions-raised-about-cleanliness-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138325-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कीचड़ से होकर निकालनी पड़ी अंतिम यात्रा, सफाई पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कीचड़ से होकर निकालनी पड़ी अंतिम यात्रा, सफाई पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव लखनपुर में पंचायत विभाग की सफाई व्यवस्था के दावों का सच उस वक्त बाहर आया, जब गांव निवासी 55 वर्षीय राधेश्याम की अंतिम यात्रा को मुख्य मार्ग पर फैले कीचड़ और गंदगी के बीच से निकालना पड़ा। बरसात के कारण मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से शव यात्रा में शामिल ग्रामीणों और रिश्तेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, राधेश्याम का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए जब शव यात्रा निकली तो गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों को उसी रास्ते से गुजरना पड़ा। इससे लोगों में पंचायत विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन लखनपुर में इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ। यदि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो मुख्य मार्ग पर कीचड़ की यह स्थिति नहीं बनती और शव यात्रा को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गांव लखनपुर में पहले भी एक बार टीम लगाकर सफाई कराई गई थी। बरसात के कारण दोबारा कीचड़ हो गया होगा। शव यात्रा के कीचड़ से गुजरने की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराकर फिर से सफाई टीम भेजी जाएगी। जिन गांवों में जल भराव की समस्या है, टीम लगाकर सफाई कराई जाएगी।
अशोक कुमार त्यागी, एडीओ पंचायत, पवांसा