फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders demanded the simplification of the arms licensing process for security purposes.

Sambhal News: व्यापारियों ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded the simplification of the arms licensing process for security purposes.
संभल। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग संभल पहुंचे। व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर मंत्री नीरज भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम गंभीर ने की। इसका संचालन नगर मंत्री नीरज भारद्वाज ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया। बैठक में व्यापारियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
विज्ञापन

जीएसटी पोर्टल और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान की मांग हुई। नगरों में दोपहिया वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे चालान अभियान पर चिंता व्यक्त की गई। इससे ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। बाजारों के आसपास ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मांगें
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग उठी। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लागू विद्युत दरों को घरेलू दरों के समान करने की बात कही गई। व्यापारियों के माल के लिए बीमा योजना लागू करने की भी मांग की गई। सरकार का कर संग्राहक होने के नाते व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सभी पात्र व्यापारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि व्यापारी संगठित रहेगा, तो उसकी समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से कराया जा सकेगा। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अनंत अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष गंगा रस्तोगी, जिलाध्यक्ष हरिओम गंभीर, जिला महामंत्री राज कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष अवधेश वार्ष्णेय, नगर महामंत्री अभिषेक चतुर्वेदी, नगर मंत्री नीरज भारद्वाज, विजय अरोड़ा, मोहमम्मद वासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed