{"_id":"69b9b5c718b1bc8715029aec","slug":"fugitive-gangster-suleman-arrested-during-police-encounter-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133237-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार गैंगस्टर सुलेमान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार गैंगस्टर सुलेमान गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए थाना बनियाठेर के गांव जनेटा निवासी गैंगस्टर सुलेमान को पुलिस ने सुबह करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर भोजपुर-बहजोई जाने वाले रास्ते के निकट तिराहे से गिरफ्तार किया है।
बहजोई पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, 16 मार्च को शाम करीब सात बजे बहजोई-टिकटा रोड पर आनंदपुर चौराहे के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस गांव मिर्जापुर निवासी तथा हाल में मोहल्ला कुरेशियान निवासी आरोपी शहीद को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के पास तमंचा, कारतूस व बाइक समेत अन्य उपकरण आदि बरामद किए गए थे।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी सुलेमान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शहीद व सुलेमान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि आरोपी शहीद पर गोवध व आर्म्स एक्ट में दर्ज तीन मामलों में एक थाना गुन्नौर व दो बहजोई के हैं। वहीं, आरोपी सुलेमान पर गैंगस्टर, विद्युत अधिनियम, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, वन्य जीव संरक्षण तथा गोवध में दर्ज 14 मामलों में 7 कोतवाली बहजोई में व 7 थाना बनियाठेर के शामिल हैं।
Trending Videos