{"_id":"699f520ba5ba75e1c90718a5","slug":"gas-refilling-racket-busted-in-grocery-store-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-132632-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: परचून की दुकान में पकड़ा गैस रिफिलिंग का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: परचून की दुकान में पकड़ा गैस रिफिलिंग का धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में परचून दुकान पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। साथ ही मुर्गे का मीट भी बेचा जा रहा था। दुकान से 15 घरेलू गैस सिलिंडर और मशीन कब्जे में ले ली। पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार जा रही है।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार बुधवार को दोपहर में गांव चिमियावली में सुब्हान अली की परचून दुकान पर पहुंचे। पड़ताल करने पर पता चला कि दुकान में अवैध रिफिलिंग के धंधे के साथ ही मुर्गे का मीट भी बेचा जा रहा है। दुकान में 15 घरेलू गैस सिलिंडर और गैस रिफिलिंग मशीन मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुब्हान से गैस रिफिलिंग धंधे से संबंधित जानकारी ली तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार और अंकित अवस्थी को बुलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मौके से घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग मशीन को कब्जे में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। अनुमति मिलने पर नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
Trending Videos