सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman's parents allege murder after her death

Sambhal News: महिला की मौत पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The woman's parents allege murder after her death
विज्ञापन
धनारी। क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगढ़ का मजरा करेला की मढैया निवासी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos


जुनावई थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी किशोरी लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रेमवती का विवाह 2018 में कोमिल निवासी ग्राम करैला की मढै़या के साथ किया था। मंगलवार को सूचना मिली कि प्रेमवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पति कोमिल 23 फरवरी की शाम चार बजे बीमार होने पर पत्नी को लेकर दवा लेने सुल्तानगढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आ रहा था, तभी महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए संभल और बाद में मुरादाबाद लेकर गए। जहां महिला की हालात गंभीर होने पर दिल्ली को रेफर कर दिया। मंगलवार को दिल्ली ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed