सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Protests were held when the road between Vikas Nagar and Shakti Nagar was blocked.

Sambhal News: विकास नगर और शक्तिनगर के बीच का रास्ता अवरुद्ध होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Protests were held when the road between Vikas Nagar and Shakti Nagar was blocked.
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण विकास नगर से शक्तिनगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों कॉलोनियों के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर अंडरपास की मांग की और राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

बुधवार को विकास नगर और शक्तिनगर के स्थानीय निवासियों ने बुधवार को ओवरब्रिज स्थल के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान अंडरपास बनाए जाने की मांग उठाई, ताकि दोनों कॉलोनियों के बीच आवागमन सुचारू रूप से हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओवरब्रिज निर्माण के साथ-साथ अंडरपास का निर्माण कराया जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। वहीं, इस संबंध में राज्यमंत्री ने भी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर मोहल्ला विकासनगर से शक्तिनगर जाने वाले चौराहे पर रास्ते के निर्माण में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, अनिल कुमार शर्मा, बंटू सिंह, शरद शर्मा, अक्षय दिवाकर, मोहित शर्मा, मुन्नू सक्सेना, मंयक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed