एक मर्द के लिए भिड़ी दो औरत: खींचतान में फटे आदमी के कपड़े, बीवी बोली- शादी को हो चुके 20 साल; पांच बच्चे भी
मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 20 वर्ष पहले हुआ था। पांच बच्चे भी हैं। दूसरी महिला ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पांच वर्ष से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के संभल स्थित नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब दो महिलाएं एक व्यक्ति के लिए मारपीट करने लगीं। एक महिला ने पत्नी होने का दावा किया और दूसरी महिला ने प्रेमिका होने की जानकारी दी। दोनों महिलाओं ने व्यक्ति को अपनी-अपनी ओर खींचा तो मारपीट हो गई। बीच-बचाव में व्यक्ति के कपड़े भी फट गए।
पति बोली- 20 साल पहले हुआ निकाह, पांच बच्चे भी हैं
मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक महिला ने बताया कि उसका निकाह 20 वर्ष पहले हुआ था। पांच बच्चे भी हैं। दूसरी महिला ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पांच वर्ष से है। व्यक्ति पत्नी की तरह साथ रहा है और शादी करने का भरोसा भी दिया था।
प्रेमिका बोली- मैं निकाह करूंगी
प्रेमिका ने कहा कि वह निकाह करेगी। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों महिलाओं और व्यक्ति से पूछताछ की है। दोनों महिलाएं व्यक्ति को छोड़ने को तैयार नहीं है।
पत्नी को डर, पति गया तो बच्चे कौन पालेगा
पत्नी का कहना है कि उसका पति प्रेमिका से शादी कर लेगा तो बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जो आरोप हैं उस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X