{"_id":"6a1c97a49562fa45cf0e4131","slug":"meritorious-students-of-high-school-and-intermediate-were-honored-sambhal-news-c-15-1-bly1036-914629-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। अखिल भारतीय आंबेडकर संघ ने सरस्वती धर्मशाला में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी और सर्वाधिक अंकों वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता रमाबाई आंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख,अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आज का छात्र भविष्य का निर्माता है, उसे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो गरीबी से उठाकर के किसी को भी अमीर लोगों की कतार में खड़ा कर सकती है। शिक्षित होकर आप भारत के नव निर्माण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।
आंबेडकर संघ के जिला अध्यक्ष राम रूप रूपी ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से सीख लेते हुए सर्वधर्म समभाव की भावना से शिक्षा को अपना हथियार बनाकर समाज का नाम रोशन करना चाहिए क्योंकि बिना शिक्षा के अपने कर्तव्यों जिम्मेदारी से निर्वहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
समारोह में बृजेश कुमार सिंह,राजाराम, अरविंद अंबेडकर, लालजी सिंह यादव, कोकाराम यादव, कैलाश चटवाल, बलवंत सिंह,शकुन प्रेमी, मधु सिंह, नरेश भारती,अविनाश गौतम, महेश चंद सैनी, बृजेंद्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, एनपी सिंह, अलका रानी, ममता आंबेडकर, छाया बौद्ध, शीतल बौद्ध, कंचन बौद्ध, सुजाता गौतम, मुकेश कुमार, विशाल वाल्मीकि, राजू अनजान आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे। अध्यक्षता हेमराज सिंह ने की। संचालन योगेश कुमार ने किया। ब्यूरो