{"_id":"6994c57c17dd2a8bdb0f61fd","slug":"middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-body-sent-for-post-mortem-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126965-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। फव्वारा चौक के नजदीक निर्माणाधीन दुकान के बाहर मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव राहगीरों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया, बाद में मृतक की पहचान श्याम सिंह निवासी शाहबाद थाना के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फव्वारा चौक पर एक निर्माणाधीन दुकान के बाहर लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह होश में नहीं आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान श्याम सिंह निवासी गांव खेड़ा थाना शाहबाद के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि श्याम सिंह घूम फिरकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos