सब्सक्राइब करें

UP: आर्थिक तंगी और शराब की लत बनी तीन मौतों का कारण, एक ही साड़ी से गले में फंदा डालकर दंपती ने दी जान

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Feb 2026 03:45 PM IST
सार

संभल के ग्राम खेड़ा मानी में खौराज सिंह और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी ने कमरे में एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने खिड़की से झांककर दोनों को छत की सरिया से लटका देखा। पुलिस जांच में सामने आया कि पहले पत्नी और फिर पति ने फंदा लगाया था। युवक के शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद की बात भी सामने आई है।  

विज्ञापन
Couple commits suicide in Sambhal Financial hardship and alcohol addiction became the cause of three deaths
जुनावई में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में युवक खौराज सिंह यादव (24) व उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी सरोज देवी (22) ने कमरे में बंद होकर एक ही साड़ी के दोनों सिरों से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दंपती ने जान क्यों दी इसके बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। महिला के मायके वालों द्वारा पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर दोनों शवों का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया।



थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा मानी निवासी खौराज सिंह यादव (24) की शादी तीन वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के ग्राम भिरावटी की सरोज देवी (22) के साथ हुई थी। खौराज कभी दिल्ली तो कभी गांव में ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पति-पत्नी सहित दोनों घर पर रहते थे, जबकि मां कटोरी देवी एवं बड़ा भाई राजेंद्र सिंह घेर पर रहते थे। देर शाम पति-पत्नी अंदर से कमरे की कुंडी लगाकर सो गए।

Trending Videos
Couple commits suicide in Sambhal Financial hardship and alcohol addiction became the cause of three deaths
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

खौराज का बड़ा भाई राजेंद्र पड़ोसी गांव देवरा भूड़ में दावत खाकर रात में करीब दो बजे घर लौटा तो खौराज के कमरे के पास ही चारपाई डालकर सो गया। भोर में लगभग चार बजे कटोरी देवी पशुओं को चारा डालने के लिए बेटे खौराज को जगाने के लिए घेर से घर पहुंचीं और आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couple commits suicide in Sambhal Financial hardship and alcohol addiction became the cause of three deaths
जुनावई में घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में बेटा और बहू के गले में साड़ी का फंदा लगा था और दोनों के शव छत में लगी सरिया के सहारे झूल रहे थे। चीख पुकार पर गांव के लोग भी आ गए और किवाड़ तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन किवाड़ नहीं टूटे। इसके बाद दीवार तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए।

Couple commits suicide in Sambhal Financial hardship and alcohol addiction became the cause of three deaths
जान गंवाने वाली सरोज - फोटो : संवाद

सूचना पर सरोज के मायके वाले और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिवार वालों ने पीएम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सरोज देवी सात माह की गर्भवती थी।

विज्ञापन
Couple commits suicide in Sambhal Financial hardship and alcohol addiction became the cause of three deaths
जुनावई में दंपती की माैत - फोटो : संवाद

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया खेड़ा मानी गांव में खौराज सिंह एवं उसकी पत्नी सरोज ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर पुलिस ने कुछ लोगों के बयान दर्ज करने के बाद शवों के अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed