सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man murder his nephew after he became an obstacle in illegal relationship In Rampur

UP: चचेरे मामा ने की भांजे की हत्या, सिर में घुसा मिला धारदार हथियार; अवैध संबंधों में बन रहा था बाधा

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Feb 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर में अवैध संबंधों में बाधा बनने पर चचेरे मामा ने भांजे की दरांती से हमला कर हत्या कर दी। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 

Man murder his nephew after he became an obstacle in illegal relationship In Rampur
रामपुर में अकिल की हत्या के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार में अवैध संबंधों में बाधक बने चचेरे मामा ने भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के मसवासी पुलिस चौकी के खौदकलां गांव में मंगलवार की रात लगभग पौने 12 बजे कथित अवैध संबंधों में बाधक बने चचेरे मामा ने भांजे मोहम्मद आकिल (28) की दरांती के प्रहार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख निकलने पर पड़ोसी ने आरोपी को भागते हुए देखा। मौके पर तमाम ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। खौदकलां गांव के लोग मंगलवार की रात गहरी नींद में सो रहे थे तभी उन्होंने चीखों की आवाज सुनी।

लोग घरों से बाहर निकल आए और वह मोहम्मद आकिल के घर पहुंचे तो वो रक्तरंजित अवस्था में मिला। उसके सिर में दरांती घुसी हुई थी। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना मिलने पर कोतवाली और मसवासी चौकी पुलिस आ गई। पुलिस को आकिल मृत अवस्था में में मिला। इसके चलते शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

घर में अकेला रहता था आकिल 
आकिल के माता-पिता का काफी साल पहले निधन हो चुका है। एक बहन थी वह भी शादी के बाद अपनी ससुराल में रह रही है। आकिल की शादी हो चुकी है लेकिन पत्नी शाइस्ता लगभग छह माह पहले उसे छोड़ तीन बच्चों को लेकर अपने मायके जाकर रहने लगी है। 

आरोप है कि आकिल को नशे की लत और आपराधिक गतिविधियों से नाराज होकर वह पहले भी कई बार पति को अकेला छोड़ कर मायके जा चुकी है। इस तरह अकील अपने घर में अकेला ही रह रहा था।

चचेरे मामा पर हत्या का आरोप
गांव में उसके चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा रहता है। उसकी शादी हुई थी लेकिन पत्नी तलाक लेकर उसे छोड़ गई। बताते हैं कि भांजा मोहम्मद आकिल अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि वह ममेरे ससुर नसीम उर्फ भूरा के सांपर्क में थी।

नसीम से मोबाइल पर बात करती थी। चर्चा है कि मोहम्मद आकिल को रास्ते से हटाकर वह उसकी पत्नी को खुद अपनी पत्नी बनाना चाहता था। संभव है कि इसी कारण मंगलवार की रात मोहम्मद आकिल की जघन्य हत्या कर दी गई।

चचेरा मामा पुलिस की हिरासत में
चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि नसीम उर्फ भूरा, मोहम्मद आकिल के घर से भागने का प्रयास कर रहा था। भीड़ जमा होने के कारण वह भाग नहीं सका। इसी दौरान कुछ देर में पुलिस आ गई और उसे कब्जे में ले लिया गया।

आकिल का है आपराधिक इतिहास
पुलिस और ग्रामीणों के मुटाविक आकिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हुए। वह कई बार जेल भी जा चुका था। इसके आलावा वह नशा भी करने लगा। शाइस्ता पति की इन हरकतों से तंग रहती ही और उसे छोड़कर अपने तीन बच्चों के मायके में रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed