सब्सक्राइब करें

UP Board Exam: उमंग और उत्साह के साथ केंद्रों पर पहुंचे छात्र-छात्राएं, हिंदी के पेपर से शुरुआत.. तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 10:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच शुरू हो गई। मुरादाबाद में 112 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दाैरान छात्र उत्साहित दिखे। 

विज्ञापन
UP Board Exam: Students arrived at exam centres with enthusiasm and excitement, Hindi paper was easy
मुरादाबाद में परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में कड़ी निगरानी के बीच बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो गया। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ नजर आने लगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे हिंदी प्रश्नपत्र के साथ शुरू हुई। केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Trending Videos
UP Board Exam: Students arrived at exam centres with enthusiasm and excitement, Hindi paper was easy
मुरादाबाद में परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

जिले में बनाए गए सभी केंद्रों पर मंगलवार से ही सीटिंग प्लान और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई थीं। परीक्षा शुरू होते ही कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी शुरू कर दी गई। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam: Students arrived at exam centres with enthusiasm and excitement, Hindi paper was easy
मुरादाबाद में परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में इस बार 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 19 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल में 39,560 और इंटरमीडिएट में 36,200 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 15 दिन तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 75,760 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

UP Board Exam: Students arrived at exam centres with enthusiasm and excitement, Hindi paper was easy
मुरादाबाद में परीक्षा देने के लिए पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, छह सचल दल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दस रात्रिकालीन निगरानी दल, 112 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 112 केंद्र एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, एक संकलन केंद्र और तीन उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam: Students arrived at exam centres with enthusiasm and excitement, Hindi paper was easy
मुरादाबाद में परीक्षा से पहले मंदिर पहुंची छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए दस रात्रिकालीन सचल दल गठित किए गए हैं। वह रात में भ्रमण कर केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed