सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple found hanging from a sari in Sambhal woman was nine months pregnant

UP: साड़ी के फंदे से लटके मिले दंपती, नौ माह की गर्भवती थी महिला; तीन साल पहले हुई थी खोराज और सरोज की शादी

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

संभल जिले के जुनावई में दंपती के शव घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। महिला नौ महीने की गर्भवती थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही है। 

Couple found hanging from a sari in Sambhal woman was nine months pregnant
जुनावई में दंपती की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दंपती के शव फंदे से लटके मिले हैं। जुनावई इलाके के खेड़ामानी गांव में खोराज यादव और उनकी पत्नी सरोज के शव मंगलवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। 
Trending Videos


दंपती ने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सरोज नौ महीने की गर्भवती होने की जानकारी पुलिस को मिली है। प्रसव का ही समय चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा था। एक ही साड़ी से दोनों के शव लटके हुए थे। इसके बाद शोर मचाया और लोगों की मदद से फंदे से नीचे उतारा गया। 

थाना प्रभारी का कहना है कि रात में किसी समय दंपती ने जान दी है। यह कदम क्यों उठाया गया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक मजदूरी करता था और एक साल का बच्चा है और महिला अब गर्भ से थी। शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed