फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother and son beaten on suspicion of setting off firecrackers from a bike; case registered against four people

Sambhal News: बाइक से पटाखे छोड़ने के शक में मां-बेटे को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 17 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten on suspicion of setting off firecrackers from a bike; case registered against four people
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में शनिवार शाम बाइक से पटाखे छोड़ने के शक में चार लोगों ने गाली गलौज करते हुए मां-बेटे की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




गांव हैबतपुर निवासी मोहम्मदी के अनुसार, शनिवार शाम उनका बेटा घर के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान किसी बाइक चालक ने अपनी बाइक से पटाखा छोड़ दिया। पास में खड़े चार लोगों ने बेटे पर पटाखा छोड़ने का शक जताते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटे को पीट दिया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर मोहम्मदी मौके पर पहुंचीं तो आरोप है कि चारों लोगों ने उन्हें भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन




शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मां-बेटे को आरोपियों से बचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव हैबतपुर निवासी अजमत, अहसान, असद और अनसब के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed