{"_id":"6a821c6dab54367d2504580c","slug":"today-is-the-third-monday-of-sawan-a-surge-of-devotion-will-be-witnessed-at-shiva-temples-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139050-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था
Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सोमवार सुबह से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां की गई हैं।
प्राचीन श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक, सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर, सरायतरीन, सूर्यकुंड मंदिर, असमोली के प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूलों से अभिषेक करेंगे। इसके अलावा अन्य कई मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर सरायतरीन के पुजारी जुगल किशोर ने बताया कि मंदिर को सोमवार के दृष्टिगत भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह के समय पूजा-अर्चना भी की जाएगी। प्रमुख ज्योतिष आचार्य शोभित शास्त्री ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दौरान शिवभक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, धतूरा और पंचामृत अर्पित करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाना भी शुभ होता है। भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल अत्यंत प्रिय माने गए हैं।