{"_id":"6a821b1ac4735109d70d98f9","slug":"the-national-anthem-echoes-on-independence-day-tribute-paid-to-the-martyr-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-139057-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आजादी का पर्व पर राष्ट्रगान की गूंज, शहीद को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आजादी का पर्व पर राष्ट्रगान की गूंज, शहीद को किया नमन
Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां/रजपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा गवां और रजपुरा क्षेत्र में पूरे देशभक्ति के माहौल में आजादी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही दोनों कस्बों में शान से तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। कस्बा गवां स्थित शहीद ग्रीस चंद्र स्मारक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां क्षेत्र के पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सभी ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।सिपाही लाल स्मारक किसान इंटर कॉलेज और कायनात ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कस्बा गवां में हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज, जुगलकिशोर महाविद्यालय,सूरजमुखी इंटर कॉलेज,डीएवी पब्लिक स्कूल और कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कौशल किशोर,उवैद उर रहमान,मोईज उर रहमान,डॉ. हरीशपाल सिंह, दीपक यादव, समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन