सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One Dead, Three Injured in Two-Bike Collision

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
One Dead, Three Injured in Two-Bike Collision
विज्ञापन
बहजोई। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार गांव कान्हू धामपुर निवासी संजीव समेत जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव रामनगर निवासी लवकुश तथा गांव रंपुरा निवासी महिला गायत्री घायल हो गईं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
Trending Videos

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में संजीव लवकुश व गायत्री को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक को चिकित्सक डॉ. सचिन वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा शुक्रवार को शाम करीब पौने सात बजे बहजोई रजपुरा मार्ग पर गांव नाधौस के निकट हुआ। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed