{"_id":"69640978980be40f780b0c2a","slug":"people-got-angry-alleging-less-ration-causing-traffic-jam-and-commotion-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131047-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राशन कम मिलने का आरोप लगाकर भड़के लोग, जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राशन कम मिलने का आरोप लगाकर भड़के लोग, जाम-हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना में स्थित राशन की दुकान पर रविवार सुबह लोगों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार राशन वितरण नहीं किया जा रहा, जबकि अंगूठा लगवा लिया गया। यूनिट के हिसाब से कम राशन दिया जा रहा है। लोगों ने संभल-बहजोई मार्ग पर जाम भी लगाया। सूचना पर पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया।
मोहल्ला पीलाखदाना में रविवार को सुबह पुरुषों के अलावा महिलाएं दुकान पर राशन लेने के लिए पहुंच गईं। दुकान पर राशन वितरण होने के दौरान की लोग भड़क गए। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि दो महीने में अब राशन बांटा जा रहा है और वह भी यूनिट के हिसाब से नहीं दिया जा रहा। राशन कम दिया जा रहा है।
लोगों का कहना रहा कि ईपॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया, फिर भी राशन के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों ने हंगामा करते हुए संभल-बहजोई मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगने लगी। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों की बात सुनी और समझाते हुए आश्वासन दिया। तब जाकर करीब 15 मिनट बाद जाम खुल सका। लोगों का कहना रहा कि नियमानुसार राशन वितरण किया जाए तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। राशन वितरण की व्यवस्था नियमित और दुरुस्त होनी चाहिए।
0000000
27 किलो राशन मिला है। जिसमें 17 किलो बाजरा, 10 किलो गेहूं हैं। जबकि छह यूनिट के हिसाब से 30 किलो राशन मिलना चाहिए था।
-अरहम, पीलाखदाना
दो महीने से राशन नहीं मिला है। राशन को लेकर टाल दिया जाता है। हालांकि अंगूठा लगवा लिया गया। राशन के लिए परेशान हैं।
-प्रवेश, पीलाखदाना
0000000
चार महीने से राशन नहीं मिला है। कह देते हैं कि राशन आया ही नहीं है। राशन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शांति, पीलाखदाना
मेरा दो महीने का 64 किलो राशन बैठ रहा है लेकिन पूरा राशन नहीं दिया गया है। सिर्फ 50 किलो राशन ही दिया गया है।
-उजैम, पीलाखदाना
राशन को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा कोई मामला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक संभल
Trending Videos