{"_id":"69befeeea13f6b074b0a8f30","slug":"police-personnel-assaulted-after-car-accident-fir-registered-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127847-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार से हादसा होने पर पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार से हादसा होने पर पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पुलिस कर्मियों की कार से हादसा होने के बाद वह जैसे ही हादसे में घायल पिता-पुत्र को उठाने लगे वैसे ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वालों पर हमला बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस मामले की जानकारी होने पर सीओ दीपक तिवारी ने मौके पर जाकर जानकारी की। इस मामले में घायल पुलिस कर्मियों की ओर से दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे बहजोई कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर पिंटू कुमार और कंप्यूटर आपरेटर पवन कुमार अपनी कार से चंदौसी न्यायालय से लौट रहे थे। गोशाला रोड की पुलिया पर बहजोई मार्ग की ओर मुड़ते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले से उछलते हुए एजेंसी के बाहर खड़े नए ई-रिक्शा में जा घुसी। इसमें दो ई-रिक्शा और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार की चपेट में आकर बरेली निवासी मंगल और उनका छह वर्षीय बेटा आकाश चोटिल हो गए।
हादसे के बाद दोनों पुलिस कर्मी कार से उतर कर घायलों को संभाल रहे थे, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। भीड़ ने दोनों पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद लोगों ने हमलावरों से पुलिस कर्मियों को बचाया।
जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में चोटिल हुए पिता पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर दोनों पुलिसकर्मी थाने पहुंच गए और मारपीट करने वाले दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ दीपक तिवारी का कहना है कि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई थी। हेड कांस्टेबल पिंटू कुमार की तहरीर पर बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी बिट्टू ठाकुर और चंदौसी निवासी सुदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos