सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Posters of non-vegetarian food were put up on the temple wall, sparking outrage.

Sambhal News: मंदिर की दीवार पर नॉनवेज खाने के पोस्टर लगाए, रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Posters of non-vegetarian food were put up on the temple wall, sparking outrage.
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला भालेभाज खां में प्राचीन महामृत्युजंय तीर्थ मंदिर की दीवार पर नॉनवेज खाने के पोस्टर लगा दिए गए। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो रोष पनप गया। पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई की मांग की गई है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो नॉनवेज खाने के पोस्टर लगे दिखाई दिए। इसकी जानकारी दूसरे लोगों को हुई तो रोष पनप गया। लोगों ने मंदिर की दीवार पर पोस्टर लगाने को माहौल खराब करने की साजिश बताया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल पोस्टर हटवा दिए और जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों को शांत कराया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल कराई जा रही है। जिसके द्वारा भी यह पोस्टर लगाए गए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed