सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled tractor crushes bike, hits elderly man

Sambhal News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, बुजुर्ग को मारी टक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor crushes bike, hits elderly man
विज्ञापन
बबराला। गंगा स्नान के दौरान राजघाट गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा बच गया। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदते हुए एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय चैत्र पूर्णिमा मेले की भीड़ कम हो चुकी थी।
Trending Videos


चंदौसी क्षेत्र के गांव पतरुआ निवासी विजेंद्र पुत्र भगवान सिंह ने आठ दिन पूर्व नया ट्रैक्टर खरीदा था और हाल ही में अपने नए मकान में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हवन-पूजन कर गृह प्रवेश किया था। कार्यक्रम के बाद वह रिश्तेदारों व पड़ोसियों को अपने दो ट्रैक्टरों से गंगा स्नान कराने के लिए बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट लेकर आया था। गंगा घाट के ढलान पर उतरते समय पुराना ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर ने पहले सड़क किनारे एक ठेले को टक्कर मारी और रोड़ किनारे खड़ी एक बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लावरी निवासी 60 वर्षीय मलखान सिंह को टक्कर मार दी। वह अपनी बेटी के ससुर मुन्नालाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने राजघाट आए थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह अनियंत्रित ट्रैक्टर को रोका।
घायल मलखान सिंह को बबराला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed