{"_id":"6a8363f40c07e576530da5c9","slug":"prayers-for-prosperity-were-offered-after-performing-jalabhishek-at-the-kartikeya-mahadev-temple-in-khaggusarai-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139083-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खग्गूसराय के कार्तिकेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खग्गूसराय के कार्तिकेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली
Tue, 18 Aug 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
संभल के मोहल्ला खग्गूसराय में कार्तिकेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद पूजा करते भाजपा जिलाध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बवाल के बाद 14 दिसंबर-2024 को 46 साल के बाद मोहल्ला खग्गूसराय में प्रशासन के सहयोग से खोले गए कार्तिकेय महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के संग ब्रजघाट से एक कांवड़ हरिहर के नाम लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से 46 वर्षों के बाद खोले गए खग्गूसराय स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया है। इस अवसर पर जिला मंत्री सोनू चाहल, रोविन चौधरी, आलोक भारती, रिपिल चौधरी, अक्षित अग्रवाल, संजू रस्तोगी, यशपाल सिंह दक्ष, मुकेश गुप्ता, मिंटू सिंह, मनोज चौधरी, निशांत रस्तोगी आदि रहे।
हरिहर मंदिर में जलाभिषेक की सूचना पर अलर्ट हुआ प्रशासन
संभल। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह व कार्यकर्ता ब्रजघाट से करीब 100 बाइकों से एक कांवड़ हरिहर के नाम लेकर चले तो संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक की बात फैल गई। जिस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। तत्काल ही नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ कुलदीप सिंह, रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी, संभल कोतवाली के इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने कार्यक्रम स्थल व यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी शुरू करा दी। संभल-हसनपुर रोड पर मुरादाबाद बाईपास पर फोर्स तैनात की गई, ताकि संभल की ओर जल चढ़ाने के लिए कोई न आ सके। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगा जल लेकर आ रहे भाजपाइयों को मुरादाबाद बाईपास पर रोका गया था। उन्हें भोलेश्वर चौकी के रास्ते जाने दिया गया। बाद में उन्होंने खग्गूसराय स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। संवाद
प्रमुख शिवालयों में रही भीड़, सुबह ही खुल गए थे कपाट
संभल। सावन के तीसरे सोमवार को प्रमुख शिवालयों में सुबह सवेरे ही कपाट खोल दिए गए थे। सूर्यकुंड मंदिर, प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल मंदिर, सिद्दपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर, असमोली के झारखंडी महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं, शफातनगर गांव स्थित मंदिर में ब्रजघाट से गंगा जल लाकर युवतियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।