{"_id":"69b9b6af118ef1c0910aa324","slug":"report-filed-against-seven-people-including-three-brothers-in-a-fight-sambhal-news-c-15-1-mbd1006-856054-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट में तीन भाइयों समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट में तीन भाइयों समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में रविवार की शाम बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाई सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गांव सुल्तानपुर खुर्द की निवासी नगमा ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम 5:30 बजे बच्चों के विवाद के मामले में मोहल्ले के ही लोगों ने जेठानी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने मामले को शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष के साथ कुछ लोगों ने पथराव किया। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए।
मोहल्ले के लोगों ने पथराव किए जाने का वीडियो मोबाइल में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि गांव सुल्तानपुर खुर्द के निवासी अकबर, नौशे, शौकत, नसीम, सलीम, असलम और कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
Trending Videos