{"_id":"69f50451d00908f28a0d348d","slug":"rte-grave-concern-over-demolitions-in-the-third-phase-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128959-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : तीसरे चरण में देरी से अभिभावकों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : तीसरे चरण में देरी से अभिभावकों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया में इस बार देरी से अभिभावक परेशान हैं। पहले दो चरण पूरे होने के बाद अब तीसरे चरण की सूची का इंतजार लंबा होता जा रहा है। सैकड़ों अभिभावक रोज पोर्टल चेक कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है। अभिभावकों की मानें तो मार्च में ही सूची जारी हो जाती है।
वहीं, विभाग की ओर से तैयारी पूरी होने की बात कही जा रही है, लेकिन तारीख साफ नहीं है। देरी के कारण प्रवेश प्रक्रिया की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। अब सभी की नजरें तीसरे चरण की लॉटरी पर टिकी हुई है।
आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में कुल 793 आवेदन आए। इनमें से 788 आवेदन जांच के बाद सही पाए गए, जबकि पांच आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी के बाद 559 बच्चों का चयन हुआ, जबकि 229 बच्चे चयन से बाहर रह गए। चयनित बच्चों को आगे स्कूल आवंटन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया में इस बार देरी से अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गई है। तीसरे चरण की सूची का इंतजार लंबा खिंचने से चिंता और गहरा गई है। उधर, निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे अभिभावकों को डर है कि कहीं उनके बच्चों का दाखिला पीछे न रह जाए। पहले-दो चरण पूरे होने के बाद अब तीसरे चरण को लेकर स्थिति साफ नहीं है। नए शिक्षा सत्र में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में करीब चार हजार सीटों पर निशुल्क प्रवेश होना है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी कराई, जिसमें पहले और दूसरे चरण की लॉटरी के जरिए बच्चों को स्कूल आवंटित किए जा चुके हैं और कई जगह दाखिले भी शुरू हो गए हैं। हालांकि विभाग का कहना है कि आरटीई की निर्धारित सीटों पर ही प्रवेश होगा और पात्र बच्चों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार तीसरे चरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है और जल्द ही लॉटरी के माध्यम से सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित बच्चों को तय समय सीमा में संबंधित स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखे।
जिला समन्वयक आरटीई आकाश कुमार ने बताया कि तीसरी लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद लिस्ट जारी की जाएगी।
आरटीई दाखिला प्रक्रिया का चरणवार विवरण
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया इस बार तीन चरणों में संचालित की जा रही है। पहले चरण में कुल 1367 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद 1329 आवेदन सत्यापित किए गए, जबकि 38 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी प्रक्रिया के बाद पहले चरण में 994 बच्चों का चयन हुआ, जबकि 335 बच्चों का चयन नहीं हो सका। दूसरे चरण में कुल 1168 आवेदन आए, जिनमें से 1164 आवेदन सत्यापित हुए और चार आवेदन निरस्त किए गए। इस चरण की लॉटरी में 767 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जबकि 397 बच्चे चयन से बाहर रह गए। विभाग के अनुसार दोनों चरणों में चयनित बच्चों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है, जबकि शेष बच्चों के लिए तीसरे चरण की लॉटरी प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
Trending Videos