{"_id":"69e14ac00a39439cf0072951","slug":"teenage-girl-found-in-forest-with-her-hands-and-feet-tied-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128586-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जंगल में मिली किशोरी, हाथ-पैर बंधे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जंगल में मिली किशोरी, हाथ-पैर बंधे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। नगर के एक मोहल्ले से बीते शुक्रवार को एक किशोरी बहला-फुसलाकर घर से दो युवक ले गए। दूसरे दिन पुलिस को किशोरी जंगल में बंधी हुई मिली। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी किसी समय घर से बाहर निकल गई। बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो इधर उधर काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन शनिवार सुबह खेत में काम करने वाले लोगों के जरिए मिली जानकारी अनुसार परिजनों ने जंगल में किशोरी की तलाश शुरू की।
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में गेहूं के खेत में किशोरी मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पीड़ित परिजन अपनी बेटी को लेकर बबराला थाने पहुंचे और दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर आधार पर आरोपी राजपाल व हरि सिंह निवासी फिरोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। संवाद
Trending Videos